Prithvi Shaw Height, Weight, Age, Caste, Biography & More

Prithvi Shaw Height, Weight, Age, Caste, Biography & More | पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय

Prithvi Shaw Height, Weight, Age, Caste, Biography & More
 

भारत में नजाने कितने लोग क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए मैदान में उतरते हैं लेकिन उनमें से कुछ लोग ही अपने सपने को साकार कर पाते हैं। उनमें से एक पृथ्वी शॉ भी हैं। जिन्होंने अपने आप को क्रिकेट जगत में सफल बनाया। यहां तक उन्हें पहुंचाने में उनके पिता पंकज शॉ का बहुत बड़ा हाथ है। कहा जाता है कि उनके पिता ने अपने व्यापार को छोड़कर अपना सारा समय पृथ्वी के क्रिकेट करियर को बनाने लगा दिया। पृथ्वी शॉ महज चार वर्ष के थे, तभी उनके माँ का निधन हो गया। जिसके बाद पिता पंकज शॉ ने उनका पालन-पोषण किया। आज बाप-बेटे का कठिन मेहनत का नतीजा है कि पृथ्वी शॉ ने 2017 में भारतीय क्रिकेट में दस्तक दिया और अब अंडर-19 भारतीय टीम का कप्तान और दिल्ली डेयर डेविल्स का बैट्समेन हैं।

जीवन परिचय 

वास्तविक नाम                    पृथ्वी शॉ  
उपनाम   
व्यवासय  भारतीय क्रिकेटर ( बल्लेबाज )                                               
जन्मदिन  9 नवम्बर 1999  
आयु(2019 के अनुसार) 20 वर्ष  
जन्मस्थान  ठाणे, महाराष्ट्र, मुंबई  
राशि  वृच्क्षिक राशि  
जाति  वैश्य (मधेशी) 
पता  विरार, महराष्ट्र, भारत  
शौक  ज्ञात नहीं  
धर्म  हिन्दू  
राष्ट्रीयता  भारतीय  

शारीरिक माप-तौल 

लम्बाई                                       5 फुट 5 इंच                                                                                                 
भार/वजन (लगभग) 55 KG 
शारीरिक संरचना (लगभग) छाती: 36 इंच, कमर: 30, बिसेप्स: 12 इंच  
बालों का रंग  काला  
आखों का रंग  काला  

पृथ्वी शॉ का परिवार 

पिता का नाम                    पंकज शॉ                                                                        
माता का नाम  ज्ञात नहीं  
भाई का नाम  कोई नहीं  
बहन का नाम  कोई नहीं  
वैवाहिक स्थिति  अविवाहित  
पत्नी का नाम  कोई नहीं  
बच्चे  कोई नहीं  
गर्लफ्रेंड  ज्ञात नहीं  
शादी की तारीख  अविवाहित  

Prithvi Shaw Height, Weight, Age, Caste, Biography & More

क्रिकेट से जुड़ी बातें 

बल्लेबाजी शैली   दाएं हाथ के बल्लेबाज  
गेंदबाजी शैली  दाहिने हाथ से ऑफ ब्रेक  
जर्सी न०  100 भारत  
कोच का नाम  संतोष पिलंकार, राहुल द्रविड़  
डोमेस्टिक/स्टेट टीम  दिल्ली, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई 
मैदान में प्रकृति  शांत  
किस टीम के साथ खेलना पसंद करते हैं  ज्ञात नहीं  
पसंदीदा शॉट  कवर ड्राइव शॉट   
वनडे डेब्यू  अभी तक नहीं खेला  
टेस्ट डेब्यू  4 अक्टूबर 2018 वेस्ट इंडीज के खिलाफ (राजकोट में) 
टी-20 डेब्यू  अभी तक नहीं खेला  
भारत अंडर-19 डेब्यू  14 जनवरी 2018 को ऑस्ट्रेलिया U - 19 के खिलाफ Mount Maunganui में 

पृथ्वी शॉ की शिक्षा 

स्कूल                              A.V.S. विद्यामंदिर, विरार, मुंबई
रिज़वी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल, मुंबई
विश्वविद्यालय  रिज़वी महाविद्यालय कला, विज्ञान और वाणिज्यिक, मुंबई                    
शैक्षिक योग्यता  स्नातक  

पृथ्वी शॉ की पसंदीदा चीजें 

पसंदीदा क्रिकेटर  सचिन तेंदुलकर  
पसंदीदा खेल  क्रिकेट  
पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड           ओवल (ऑस्ट्रेलिया), एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) 
पसंदीदा व्यंजन  अंडा भुज्जी 
पसंदीदा अभिनेता  आमिर खान, जॉनी डेप, जूनियर रॉबर्ट डाउनी 
पसंदीदा अभिनेत्री  पेनेलोप क्रूज़, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, कैटरीना कैफ                      
पसंदीदा टीवी शो  तारक मेहता का उल्टा चश्मा  
  

पृथ्वी शॉ के मुख्य रिकार्ड्स 

  • हैरिस शिल्ड मैच खेलने के दौरान शॉ ने 330 गेंदों ने 546 रनों बनाने का रिकॉर्ड बनाया। ये मैच उन्होंने रिजवी स्प्रिंगफील्ड की तरफ से साल 2013 में खेला था। 
  • टेस्ट डेब्यू में (हनीफ मोहम्मद, जेफ स्टॉलमेयर, तमीम इकबाल और इमरान फरहत के बाद) अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय क्रिकेटर हैं। 
  • रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और टेस्ट में पहली बार शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनें। 
  • रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू कर शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पृथ्वी शॉ का छठवां स्थान हैं। 
  • साल 2017 में दिलीप ट्रॉफी के लिए हुए एक मैच में इंडिया रेड टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ ने इस मैच में 154 रन बनाए थे। जिस समय उन्होंने ये शतक बनाया था। उनकी आयु उस समय 17 वर्ष थी और ये उनका डेब्यू मैच था। उनसे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। 
  • पृथ्वी शॉ 15 वें भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में शतक लगाया।
  • दूसरे युवा भारतीय खिलाड़ी (18 साल 329 दिन) जिसने सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट डेब्यू में शतक लगाया।
  • पृथ्वी शॉ ने अंडर-19 किक्रेट में अपनी कप्तानी के दौरान तीन मैचों में जीत दर्ज करवाई।
  • पृथ्वी शॉ की अंडर-19 की कप्तानी के दौरान, भारत का पहला ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ, जिसमें पृथ्वी शॉ ने 94 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच में टीम इंडिया 7 विकेट खोकर 328 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 228 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रनों से जीत हासिल की।
  • पृथ्वी शॉ की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत 10 विकेट से जीता। 
  • पृथ्वी शॉ ने पापुआ न्यूगिनी के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल की और पृथ्वी 36 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। 
  • पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 56 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, ऐसा करने वाले वो चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। 
Prithvi Shaw Height, Weight, Age, Caste, Biography & More

पृथ्वी शॉ को मिले हुए अवॉर्ड्स 

  • पृथ्वी शॉ के द्वारा खेले गए मैच में उनके प्रर्देशन को देखते हुए उनकी तारीफ हर किसी ने की है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने भी शॉ की काफी तारीफ की है और उन्होंने भी उम्मीद है की शॉ आगे चलकर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम ओर रोशन करेंगे. सचिन के द्वारा की गई शॉ की ये तारीफ शॉ के लिए किसी इनाम से कम नहीं है. हालांकि साल 2013 में सचिन तेंदुलकर ने शॉ को एक पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया था

पृथ्वी शॉ से जुड़ी रोचक जानकारियाँ 

  • पृथ्वी शॉ ने महज 3 वर्ष की आयु से क्रिकेट खेलना शुरू किया।
  • पृथ्वी शॉ का परिवार असल में बिहार के गया का रहने वाला है, लेकिन अब वे लोग मुंबई में रहने लगे हैं।
  • जब वह 4 साल के थे। तब उनकी मां का निधन हो गया, जिससे वह काफी अकेला महसूस करने लगा था। उस एकांत को दूर करने के लिए पृथ्वी ने अपना ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित किया।
  • अपने खेल का अभ्यास करने के लिए पृथ्वी शॉ रोजना अपने पिता के साथ ट्रेन में डेढ घंटे का सफर तय किया करते थे।पृथ्वी शॉ को अपने अभ्यास के लिए विरार से बांद्रा तक जाना होता था। 
  • उनके पिता, पृथ्वी के लिए कलिना में एयर इंडिया के मैदान पर गेंदबाजी करते थे और पृथ्वी को क्रिकेट प्रक्टिस कराते थे।
  • पृथ्वी के पिता ने इनके करियर को आगे बढ़ाने के लिए कई जगह त्याग किए और अपने बिज़नेस को बंद कर के पृथ्वी के साथ इधर उधर रहते रहे जिसके कारन इनका परिवार इनकी सेविंग्स पे ही अपना खर्चा चलाते रहे। 
  • जब पृथ्वी को छात्रवृत्ति मिलनी शुरू हुई, तो उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। जिसके चलते शिवसेना के विधायक संजय पोटनीस ने उन्हें वोकला में एक घर दिया, जो बांद्रा में उनके ट्रेनिंग ग्राउंड के समीप था। 
  • वर्ष 2011 में, उन्हें पोली उमरीगर इलेवन के लिए खेलने के लिए चुना गया था।
  • पृथ्वी भारतीय U–19 टीम का हिस्सा थे, जिसके चलते उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ के तहत एशिया कप अंडर -19 टूर्नामेंट जीता।
  • उन्होंने रणजी ट्रॉफी के वर्ष 2016-17 के सत्र में मुंबई के लिए तमिलनाडु के खिलाफ अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक (120 रन) बनाया।
  • जनवरी 2018 में, न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर -19 विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए जीत दर्ज की।
  • क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले शॉ की टीम में सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल थे। ये दोनों एक ही टीम के सदस्य थे। 
  • आईपीएल के 11 वां संसकरण के लिए 27 जनवरी 2018 को हुए आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.2 करोड़ में खरीद लिया, जबकि उनकी बेस प्राइस मात्र 20 लाख थी।
  • पृथ्वी के दादा अशोक शॉ और दादी रामदुलारी बिहार के गया जिले में मानपुर, शिवचरन लेन में रहते हैं, वह अपने घर में ही बालाजी कटपीस नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। 
Prithvi Shaw Height, Weight, Age, Caste, Biography & More

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ