Rishabh Pant Biography in Hindi | ऋषभ पंत का जीवन परिचय

Rishabh Pant Biography in Hindi | ऋषभ पंत का जीवन परिचय 

Rishabh Pant Biography in Hindi | ऋषभ पंत का जीवन परिचय

ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को हरिद्वार में हुआ। इनके पिता राजेंद्र पंत व माता का नाम सरोज पंत हैं। कुछ समय पूर्व इनके पिता का देहांत हो गया, जिसके बाद इनकी माता ने ही इनका और इनकी बहन साक्षी पंत की परवरिश की। यह बचपन से ही एक बड़े क्रिकेटर बनना चाहते थे और इन्होने ये फैसला तब चुना जब इन्होने ऑस्ट्रेलिआ के क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को खेलते देखा। तब से इन्हे उन्ही की तरह एक बड़ा बल्लेबाज और विकेट कीपर बनना पसंद था। जब ये मात्र 12 वर्ष के थे तब इन्होने रुड़की को छोड़ दिल्ली आने का फैसला किया और दिल्ली में सोनेट क्लब में क्रिकेट की प्रैक्टिस करने लगे। उस समय इनके कोच तारक सिन्हा थे जिन्होंने इनके उज्जवल भविष्य के लिए इन्हे राजस्थान जाने का सुझाव दिया। इन्होने राजस्थान के अंडर 14 और अंडर 16 के लिए खेला और उसके बाद इन्होने राजस्थान में अपने साथ भेदभाव होते देख राजस्थान छोड़ने का फैसला किया। उसके बाद इन्होने राजस्थान से दिल्ली आने का फैसला किया जो की इनका एक अच्छा फैसला साबित हुआ। जिसके बाद इन्होने दिल्ली के कई उम्र के टूर्नामेंट में भाग लिया। इनका सबसे अच्छा साल 2015 गया जिसमे इनका प्रदर्शन बहुत अच्छा था। जब इन्होने अंडर 19 भारत के लिए खेलना शुरू किया तो इनके कोच राहुल द्रविड़ थे जिन्होंने पंत की बल्लेबाजी को अच्छे से विकसित होने में बहुत मदद की। 

जीवन परिचय 

वास्तविक नाम                ऋषभ पंत                                                                          
उपनाम  ज्ञात नहीं  
व्यवासय   भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज और विकेटकीपर) 

व्यक्तिगत जीवन 

जन्म  4 अक्टूबर 1997                                                                 
आयु ( 2019 के अनुसार ) 22 वर्ष  
जन्मस्थान  हरिद्वार, उत्तराखंड, भारत  
राशि  तुला राशि  
पिता का नाम  राजेश पंत  
माता का नाम  सरोज पंत  
भाई का नाम  कोई नहीं  
बहन का नाम  साक्षी पंत  
पत्नी का नाम  अभी तक नहीं ( अविवाहित ) 
बच्चों का नाम  कोई नहीं  
शौक  संगीत सुनना  
गृहनगर  रुड़की, उत्तराखंड, भारत 
धर्म  हिन्दू  
राष्ट्रीयता  भारतीय  

Rishabh Pant Biography in Hindi | ऋषभ पंत का जीवन परिचय

शारीरिक संरचना 

लम्बाई   5 फुट 7 इंच 
वजन/भर (लगभग) 65 KG 
शारीरिक संरचना (लगभग) छाती: 38 इंच, कमर: 30 इंच, बिसेप्स: 12 इंच                               
आखों का रंग काला 
बालों का रंग काला 


क्रिकेट से जुड़ी बातें 

बल्लेबाजी शैली   बाएं हाथ के बल्लेबाज     
जर्सी न०  77 भारत 
77 आईपीएल  
कोच का नाम  तारक सिन्हा, राहुल द्रविड़  
डोमेस्टिक/स्टेट टीम  दिल्ली, दिल्ली डेयरडेविल्स, दिल्ली अंडर -19 एस 
मैदान में प्रकृति  आक्रामक  
किस टीम के साथ खेलना पसंद करते हैं  पाकिस्तान  
पसंदीदा शॉट  पुल शॉट  
वनडे डेब्यू 21 अक्टूबर 2018 को, वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में      
टेस्ट डेब्यू  18 अगस्त 2018 को, इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 
टी-20 डेब्यू  1 फरवरी 2017 को, इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 

ऋषभ पंत की शिक्षा 

स्कूल                            इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून   
विश्वविद्यालय  श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली                          
शैक्षिक योग्यता  ज्ञात नहीं  

ऋषभ पंत की पसंदीदा चीजें 

पसंदीदा क्रिकेटर  महेंद्र सिंह धोनी, एडम गिलक्रिस्ट                                               
पसंदीदा खेल  क्रिकेट  
पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड        लॉर्ड्स स्टेडियम लन्दन में  
पसंदीदा व्यंजन  दाल मखनी और चावल  
पसंदीदा अभिनेता  अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान  
पसंदीदा अभिनेत्री  श्रद्धा कपूर  
पसंदीदा फिल्म  बागवान  
पसंदीदा गंतव्य  ऑस्ट्रेलिया  

ऋषभ पंत के मुख्य रिकार्ड्स 

  • वर्ष 2016 में, बांग्लादेश अंडर -19 विश्वकप में, ऋषभ पंत ने 267 रन बनाकर भारत के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
  • वर्ष 2016 अंडर -19 विश्व कप में, ऋषभ पंत ने सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 18 गेंद में बनाया।
  • वर्ष 2016-17 रणजी ट्रॉफी में, ऋषभ पंत ने महाराष्ट्र के खिलाफ 308 रन बनाए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने।
  • नवंबर 2016 में, पंत ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक (48 गेंदों में) लगाया था।
  • वर्ष 2018 में, टेस्ट में डेब्यू करते हुए, विकेटकीपर के रूप में 7 कैच लेने वाले पहले भारतीय और 6 वें विश्व खिलाड़ी बने।
  • वर्ष 2018 में, वह डेब्यू टेस्ट मैच में पहले स्कोरिंग शॉट के रूप में छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और 12 वें विश्व खिलाड़ी बने।
  • इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर।
Rishabh Pant Biography in Hindi | ऋषभ पंत का जीवन परिचय

ऋषभ पंत से जुड़ी रोचक जानकारियाँ 

  • इन्हे पुल शॉट खेलना बेहद पसंद है। 
  • इनका स्वाभाव मैदान में उत्तेजना भरा होता है। 
  • इन्हे पाकिस्तान के खिलाफ खेलना बहुत पसंद है। 
  • ऋषभ पंत भारत के लिए टी-20 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाडी है। उन्होंने अपना पहला मैच 18 साल, 80 दिन की आयु में खेला था।
  • ऋषभ पंत ने आईपीएल करियर के तीसरे मैच में ही गुजरात लायंस के खिलाफ केवल 40 गेंदों में शानदार 69 रन बनाकर दिल्ली को भी शानदार जीत दिलाई थी।
  • ऋषभ पंत ने 08 नवम्बर 2016 को रणजी ट्राफी में सबसे तेज शतक बनाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने दिल्ली की तरफ़ से खेलते हुए झारखण्ड के खिलाफ केवल 48 गेंदों में 100 रन बनाए थे।
  • ऋषभ पंत ने  2017-18 सत्र में, टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक (32 गेंद) लगाया था, जो किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ टी-20 शतक था।
  • ऋषभ पंत ने विजय हजारे ट्राफी 2016/17 में गौतम गंभीर के स्थान पर कप्तानी की थी।
  • ऋषभ पंत आईपीएल 2018 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाडी है।
  • पंत आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए है। उन्होंने यह उपलब्धि 20 साल 218 दिनों में 1000 रन पूरे करके हासिल की है।
  • इन्होने अपने टेस्ट डेब्यू के दौरान 29 गेंदों में खाता न खोलने का भी अलग रिकॉर्ड बनाया था। जो की लोगों के लिए काफी असंतोष जनक था बाद में इनके प्रदर्शन बहुत अच्छा था। 
Rishabh Pant Biography in Hindi | ऋषभ पंत का जीवन परिचय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ