Top 10 Most Sixes in IPL By Indian Player

Top 10 Most Sixes in IPL By Indian Player

आईपीएल का नाम सुनते ही हम क्रिकेट प्रेमियों के मन अजीब सी हलचल होती है क्योंकि आईपीएल में छक्के और चौके खूब लगाए जाते हैं। दर्शक इसका बहुत आनंद लेते हैं क्योंकि अन्य मैचों में यह बहुत कम देखने को मिलता है। वैसे तो आईपीएल में छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की संख्या बहुत हैं लेकिन आज हम उन टॉप-10 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। 

दिनेश कार्तिक : 

इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक नंबर 10 पर हैं। दिनेश कार्तिक आईपीएल में 182 मैच खेलें हैं। और दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में 101 छक्के लगा चुके हैं। दिनेश कार्तिक कोलकाता नाईट राइडर्स के मौजूदा कप्तान हैं। 


वीरेंद्र सहवाग :

इस लिस्ट में वीरेंद्र सहबाग नौवें नंबर पर हैं। वीरेंद्र सहबाग आईपीएल में 104 मैच खेले थे और इन्होने आईपीएल में 106 छक्के लगाए थे। 



अम्बाती रायडू :

इस लिस्ट में अम्बाती रायडू आठवें नंबर पर हैं। रायडू आईपीएल में 147 मैच खेल चुके हैं और इन्होने आईपीएल में 120 छक्के लगा चुके हैं। अम्बाती रायडू चेन्नई सुपर किंग के टीम का हिस्सा हैं। अम्बाती रायडू मुंबई इंडियंस के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं। 


युवराज सिंह :

इस लिस्ट में युवराज सिंह सातवें नंबर पर हैं। युवराज सिंह आईपीएल में 132 मैच खेले हैं और इन्होने आईपीएल में 149 छक्के लगाए। अब युवराज सिंह क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। 


रोबिन उथप्पा :

इस लिस्ट में रोबिन उथप्पा छठवें नंबर पर हैं। रोबिन उथप्पा आईपीएल में 177 मैच खेले हैं और इन्होने आईपीएल में 156 छक्के लगाए हैं। 



युसूफ पठान :

इस लिस्ट में युसूफ पठान पांचवें नंबर पर हैं। युसूफ पठान आईपीएल में 174 मैच खेले हैं और इन्होने आईपीएल में 158 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाडी युसूफ पठान हैं। 


विराट कोहली : 

इस लिस्ट में विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। विराट कोहली आईपीएल में 177 मैच खेल चुके हैं। विराट कोहली शानदार टाइमिंग की वजह से चौके लगाने के लिए मशहूर हैं लेकिन जरुरत पड़ने पर विराट कोहली बेहद आक्रामक हो जाते हैं और किसी गेंदबाज के गेंद पर छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं। विराट कोहली आईपीएल में 191 छक्के लगा चुके हैं। 

सुरेश रैना :

इस लिस्ट में सुरेश रैना तीसरे नंबर पर हैं। सुरेश रैना आईपीएल में 193 मैच खेल चुके हैं और इन्होने आईपीएल में 194 छक्के लगाए हैं। सुरेश रैना जल्द ही इस साल 200 आईपीएल मैच खेलने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे और साथ ही आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे। 


रोहित शर्मा :

रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आईपीएल में 188 मैच खेल चुके हैं और इन्होने आईपीएल में 194 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हैं।


महेंद्र सिंह धोनी : 

महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 190 मैच खेले हैं और धोनी  आईपीएल में 209 छक्के लगा चुके हैं। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. अच्छा लेख, धन्यवाद आप अद्भुत जीवनी साझा करते हैं।

    आप यहां सुरेश रैना की जीवनी पढ़ सकते हैं

    जवाब देंहटाएं