Kuldeep Yadav Biography in Hindi | कुलदीप यादव की जीवनी

Kuldeep Yadav Biography in Hindi | कुलदीप यादव की जीवनी

kuldeep yadav biography in hindi

जीवन परिचय 

वास्तविक नाम          कुलदीप यादव    
उपनाम नहीं  
व्यवसाय भारतीय क्रिकेटर (गेंदबाज) 

व्यक्तिगत जीवन 

जन्मतिथि 14 दिसम्बर 1994    
आयु (2019 के अनुसार )24 वर्ष  
जन्मस्थान उन्नाव, उत्तर प्रदेश  
राशि धनु  
पिता का नाम श्री राम सिंह यादव ( ईंट भट्ठा के मालिक )  
माता का नाम श्री मती उषा यादव  
भाई का नाम  जनार्दन यादव   
बहन का नाम मधु यादव (बड़ी बहन ), अनीता यादव, अनुष्का यादव  
पत्नी का नाम ज्ञात नहीं  
बच्चे का नाम ज्ञात नहीं  
कोच/संरक्षक कपिल पाण्डेय  
शौक फुटबाल मैच देखना, यात्रा करना 
धर्म हिन्दू  
राष्ट्रीयता भारतीय  

शारीरिक संरचना 

लम्बाई  5 फुट 6 इंच         
वजन/भार (लगभग) 61  
शारीरिक संरचना(लगभग) छाती: 38, कमर: 30, Biceps: 12  
आँखों का रंग गहरा भूरा  
बालों का रंग काला  

क्रिकेट से जुड़ी बातें 

अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत         
वनडे: 23 जून 2017 वनडे डेब्यू (वेस्ट इंडीज के खिलाफ)
टेस्ट: 26 मार्च 2017 टेस्ट डेब्यू (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
टी-20: 9 जुलाई 2017 टी-20 डेब्यू (वेस्ट इंडीज के खिलाफ)
जर्सी न०
#23 भारत 
18 भारत U-19 टीम  
डोमेस्टिक/स्टेट टीमसेंट्रल ज़ोन, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, उत्तर प्रदेश
मैदान पर प्रकृतिआक्रामक  
किस टीम के खिलाफ 
खेलना पसंद करते हैं
ज्ञात नहीं 
गेंदबाजी शैली धीमी गति से गेंदबाज  
बल्लेबाजी शैली  बाएं हाथ से बल्लेबाजी  
कैरियर टर्निंग पॉइंट  2014 के U-19 विश्व कप में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण कुलदीप ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। 

कुलदीप की शुरुआती जीवन और शिक्षा

  • कुलदीप के दोस्त जब पढ़ाई में व्यस्त थे, तब वो खेल के मैदान में अपना पसीना बहा रहे थे, जिस पर उनके पडोसी भी ताने देते थे, जिनसे कुलदीप बहुत परेशान रहते थे,और उन्हें लगता था कि वो पागल हैं जो इतनी मेहनत कर रहा है। 
  • कुलदीप अपनी स्कूल के दिनों और छूटी हुयी पढ़ाई को बहुत मिस करते हैं, वो 2 बार 12वी का एग्जाम नहीं दे सके, उन्होंने 10वी का भी एक साल मिस किया क्योंकि वो जब 12वी में थे तब अंडर-19 वर्ल्ड कप हो रहा था जबकि 10वी के दौरान स्टेट मैच चल रहे थे। 
  • कुलदीप ने फ़ास्ट बॉलर के जैसे खेलना शुरू किया था, लेकिन लम्बाई कम होने के कारण वह फ़ास्ट बॉलर के तौर पर असफल हुये फिर उनके कोच ने कहा कि वो स्पिन गेंद डाले, तब कुलदीप को बुरा लगा, उन्होंने सोचा कि वो अच्छा खेल रहे हैं। इन्होंने एक बार ये माना भी था कि वो सीम बॉलर बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने जो कोच के बताये अनुसार सबसे पहली गेंद डाली वो चाइनामैन थी। 
  • 13 वर्षीय कुलदीप की जिन्दगी में तब परिवर्तन आया था, जब उन्हें उत्तर प्रदेश के अंडर-15 टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था, तब वो बुरी तरह से रोने लगे और बहुत निराश हो गए। उन्होंने सोचा कि जीवन में अब कुछ अच्छा नहीं होगा, उन्होंने तब खेल छोड़ने का भी फैसला कर लिया था। इन्होंने यह ये स्वीकार किया था कि वो आगे खेलना नहीं चाहते थे, क्योंकि तब इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी,और वो उस समय आत्म हत्या करना चाहते थे। उनका मानना हैं कि ऐसा अवसर सबकी जिन्दगी में एक बार आता हैं,लेकिन तब उनके कोच और पिता ने कहा कि अब तो तुम्हे खेलना ही होगा। 

कुलदीप यादव की पसंदीदा चीजें 

पसंदीदा गेंदबाज  शेन वार्न  
पसंदीदा फुटबाल टीम  एफसी बार्सिलोना, ब्राजील 
पसंदीदा गीत  The Monster  

कुलदीप यादव के मुख्य रिकार्ड्स 

 1.2014 आईसीसी U-19 विश्व कप में कुलदीप यादव ने स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली। इसके साथ, यादव U-19 विश्व कप के इतिहास में हैट्रिक दर्ज करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। 
 2.2016 के दिलीप ट्रॉफी के सिर्फ तीन मैचों में इस चाइनामैन गेंदबाज ने 17 विकेट लिए और अपनी टीम (इंडिया रेड) को फाइनल में पहुंचने में मदद की। 
 3.चेतन शर्मा और कपिल देव के बाद वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे (एकदिवसीय) मैच में हैट्रिक ली। 

कुलदीप यादव को मिले हुए अवॉर्ड्स 

कुलदीप का करियर अभी बहुत छोटा है इसलिए इन्हें अब तक इतने मौके नहीं मिले की ये अवार्ड्स कि लिस्ट जाहिर कर पाए। परन्तु फिर भी कुलदीप ने अक्टूबर 2017 में खेले गए टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने मैन ऑफ़ दी मैच का ख़िताब जीता है जो की अब तक की बड़ी उपलब्धि है। 

कुलदीप यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ 

 1.क्या कुलदीप यादव धूम्रपान करते हैं ?  ज्ञात नहीं 
 2.क्या कुलदीप यादव शराब पीते हैं ?  ज्ञात नहीं 
 3.क्रिकेट की दुनिया में चाइनामैन गेंदबाजी काफी दुर्लभ मानी जाती है, और जनवरी 2017 तक क्रिकेट की दुनिया में मात्रा 28 ऐसे गेंदबाज है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाइनामैन गेंदबाजी करते हैं।
 4.अप्रैल 2012 ,17 वर्ष की आयु में ,सर्वप्रथम उनका चयन भारत के अंडर -19 टीम में हुआ हालांकि उनका नाम अंतिम सूचि से बाहर हो गए यह वही टीम थी जिसने बाद में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में जीत दर्ज की।
 5.कुलदीप आईपीएल 2012 संस्करण के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल पाए। 
 6.अगले वर्ष, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने $ 66,000 की राशि के साथ ख़रीदा था। हालांकि उन्होंने आईपीएल के सीजन में केवल 3 ही मैच खेले, लेकिन उनकी गेंदबाजी के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन लीग (सीएलटी 20) के फाइनल में पहुंची
 7.सीएलटी 20 में अच्छी गेंदबाजी के बदौलत उनका चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारत की राष्ट्रीय टीम में हुआ। दुर्भाग्य वर्ष वेस्टइंडीज ने यह दौरा अपने क्रिकेट बोर्ड में कुछ मतभेदों के कारण में ही रद्द कर दिए और इस तरह कुलदीप के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की श्रृंखला बीच में लटक गई। 
 8.मार्च 2017 में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज बन गए। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ