Mahendra singh dhoni Biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी
भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय है ये बात सभी जानते है। और पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित दुनियाभर से सबसे ज्यादा प्यार मिला वो है महेंद्र सिंह धोनी। आज महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni को अच्छे किक्रेटर के रूप में कौन नहीं जानता है।
वे एम एस धोनी – MS Dhoni के नाम से मशहूर हैं उन्होनें क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है। और मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर सक्रिय है। छोटे से शहर से निकलकर एक महान क्रिकेटर का खिताब जीतने वाले एमएस धोनी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और काफी संघर्षों के बाद आज वे इस मुकाम पर पहुंचे और दुनिया के सामने उन्होनें अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस उनके खेल के साथ साथ उनके व्यवहार की वजह से भी बहुत पसंद करते है शायद यही वजह है कि 37 साल के धोनी आज भी जब मैदान पर उतरते है तो पूरा स्टेडियम खड़ा होकर धोनी – धोनी से उनका उत्साह बढ़ाने लगता है।
जीवन परिचय
| वास्तविक नाम | महेन्द्र सिंह धोनी |
| उपनाम | एमएसडी, एमएस, माही, कप्तान कूल |
| व्यवसाय | भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज और विकेटकीपर) |
व्यक्तिगत जीवन
| जन्मतिथि | 7 जुलाई 1981 |
| आयु (2019 के अनुसार ) | 38 वर्ष |
| जन्मस्थान | रांची, झारखंड, भारत |
| राशि | कर्क |
| पिता का नाम | पान सिंह |
| माता का नाम | देवकी देवी |
| भाई का नाम | नरेंद्र सिंह धोनी (बड़ा भाई ) |
| बहन का नाम | जयंती (बड़ी बहन ) |
| पत्नी का नाम | साक्षी धोनी |
| बच्चे का नाम | जीवा (बेटी ) |
| कोच/संरक्षक | केशव बनर्जी और चंचल भट्टाचार्य |
| पता | हर्मू हाउसिंग कॉलोनी, रांची, झारखंड, भारत |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| धर्म | हिन्दू |
शारीरिक संरचना
| लम्बाई | 5 फुट 9 इंच |
| वजन/भार (लगभग) : | 78 |
| शारीरिक संरचना(लगभग): | छाती: 42 इंच, कमर: 32 इंच, Biceps: 14 इंच |
| आँखों का रंग : | गहरा भूरा |
| बालों का रंग : | काला |
महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा
साल 1981 में भारत के झारखण्ड के धोनी ने इसी राज्य के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से अपनी शुरूआती शिक्षा प्राप्त की|
इन्होने अपनी बारवीं कक्षा की परीक्षा पूरी के बाद सेंट जेवियर कॉलेज में दाखिला लिया था| लेकिन क्रिकेट में रुचि होने के कारण धोनी को अपनी पढाई से समझौता करना पड़ा| इस कारण इन्हे अपनी पढाई छोड़नी पड़ी|
महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा चीजें
| पसंदीदा क्रिकेटर्स | बल्लेबाज- सचिन तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्ट गेंदबाज - ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली |
| पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न |
| पसंदीदा व्यंजन | चिकन बटर मसाला, चिकन टिक्का पिज़्ज़ा, कबाब , पीली दाल, सोनपापड़ी, गुलाब जामुन और रसगुल्ला |
| पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम |
| पसंदीदा अभिनेत्री | एंजेलिना जोली और दीपिका पादुकोण |
| पसंदीदा फिल्में | अग्निपथ और शोले |
| पसंदीदा संगीतकार | किशोर कुमार |
| पसंदीदा रंग | नीला और काला |
| पसंदीदा गंतव्य | श्रीलंका और गोवा |
महेंद्र सिंह धोनी के मुख्य रिकार्ड्स
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni पहले ऐसे विकटकीपर हैं जिन्होनें टेस्ट मैच में कुल 4 हजार रन बनाए थे इनसे पहले कभी किसी विकेट कीपर ने इतने रन नहीं बनाए थे। इस तरह धोनी ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड बना लिया था।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान कुल 27 टेस्ट मैच हुए थे जिसमें धोनी के नाम सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
इनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने नीचे लिखे गए वर्ल्ड कप जीते थे जिसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी पहले ऐसे कप्तान बन गए थे जिन्होनें सभी तरह के ICC टूर्नामेंट कप जीते थे।
| ICC टूर्नामेंट | किस वर्ष जीता कप |
| टी-20 वर्ल्ड कप | 2007 |
| ODI वर्ल्ड कप | 2011 |
| चैंपियंस ट्रॉफी | 2013 |
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान कुल 331 इंटरनेशनल मैच खेले हैं साथ ही ये पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होनें अपने करियर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ने 204 छक्के मारने का भी रिकॉर्ड बनाया है और वे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले क्रिकेटर के तौर पर भी मशहूर हैं यही नहीं कैप्टन के तौर पर सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का कीर्तिमान भी धोनी के नाम ही है।
1. उनकी कप्तानी ने भारत क्रिकेट की तीनों मुख्य श्रेणी में शिखर पर रहा वर्ष (2009-2011) में नंबर 1 टेस्ट रैकिंग विजेता , 2011 में एकदिवसीय विश्व कप विजेता, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी विजेता और 2007 में ट्वेंटी - ट्वेंटी विश्व कप विजेता।
2. वनडे (एकदिवसीय) में 7 पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए कई शतक लगाए।
3. कप्तान के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 6 शतक।
4. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्टम्पिंग की।
5. वनडे (एकदिवसीय) में एक विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाए (183 रन)।
6. एक कप्तान के रूप में सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते।
7. विश्व के एक मात्र कप्तान जिसने सातवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में शतक लगाया।
8. पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने जिसने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में 4,000 रन बनाए।
9. भारतीय कप्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच मै उच्चतम स्कोर (224 रन)।
10. रिकी पोंटिंग (324) और स्टीफन फ्लेमिंग (303) के बाद तीसरे कप्तान हैं जिन्होंने 300 से अधिक कप्तानी की हैं।
11. विश्व के एक मात्र कप्तान हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में 50 से अधिक मैचों में कप्तानी की हैं।
12. पहले भारतीय कप्तान बने जिन्हों ने न्यूजीलैंड में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट श्रृंखला जीती ।
महेंद्र सिंह धोनी को मिले हुए अवॉर्ड्स
- महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को वन डे मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 6 मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार और 20 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिले हैं। उन्हें अपने पूरे करियर में टेस्ट में 2 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिले हैं।
- साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया। ये पुरस्कार खेल की दुनिया में दिया जाने वाले सर्वश्रेष्ठ सम्मान है।
- साल 2008 और 2009 में महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को ICC, ODI आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर का नाम दिया गया है। उन्होंने इसे 2008 से 2014 तक लगातार 7 सालों तक आईसीसी विश्व ओडीआई इलेवन टीम भी बनाया। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को साल 2009, 2010 और 2013 में में आईसीसी विश्व टेस्ट इलेवन टीम में भी शामिल किया गया था।
- साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट की डिग्री भी दी गई थी।
- धोनी को साल 2009 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी नवाजा गया था।
- इसके साथ ही धोनी को 2 अप्रैल, 2018 को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
- महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni महान क्रिकेटर कपिल देव के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होनें इंडियन आर्मी का भी सम्मान पद मिला है।
- साल 2011 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में धोनी का नाम लिखा गया था।
- महेन्द्र सिंह धोनी साल 2012 में दुनिया के सबसे कीमती खिलाड़ियों में 16वें नंबर पर हैं।
- जून, 2015 में फोर्ब्स ने धोनी को सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में 23 वें नंबर पर रखा और इस लिस्ट के अनुसार उनकी कमाई 31 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही।
महेंद्र सिंह धोनी की रोचक जानकारियाँ
- महेन्द्र सिंह धोनी धूम्रपान नहीं करते हैं।
- महेन्द्र सिंह धोनी शराब पीते हैं।
- धोनी एक मध्यवर्गीय राजपूत जाति से सम्बन्ध रखते हैं।
- उन्होंने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 65% अंक अर्जित किए ।
- 1993 में, पहली बार उन्हें गोलकीपर के रूप में देखा गया था , उनके स्कूल के क्रिकेट कोच केआर बॅनर्जी ने कहा की तुम विकेट – कीपिंग करने की कोशिश करो।
- सर्वप्रथम पीसी पोद्दार, ( बंगाल के पूर्व क्रिकेट कप्तान ) ने जमशेदपुर में प्रतिभा में काफी संभावना देखी। उसके बाद, उन्हें 1998/99 सीजन में बिहार U – 19 टीम में चुना गया, जहां उन्होंने 5 मैचों में 176 रन बनाए।
- 2002 में, जब वह भारत टीम में जगह बनेने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें प्रियंका झा नाम की लड़की के साथ प्यार हो गया था। लेकिन, दुर्भाग्य से उसी वर्ष प्रियंका झा एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई ।
- यद्यपि, धोनी 1999 से 2003 तक बिहार के लिए सीनियर खिलाडी के रूप में खेले, फिर भी उनके प्रदर्शन को ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल चले गया, जहां उन्होंने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 3 वर्ष (2001 -2003) तक एक टिकट कलेक्टर के रूप में कार्य किया।
- 2003 में, सौरव गांगुली ने उनसे संपर्क किया और उनसे कोलकाता आने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया और बिहार वापस चले गए, जहां उन्होंने अपना दाखिला राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में करवा लिया।
- वर्ष 2004 में उनका चयन भारत ए (India A) के लिए हुआ और वह ज़िम्बाब्वे और केन्या दौरे पर गया जहां उनका प्रदर्शन अदभुतपूर्ण रहा।
- 23 दिसंबर 2004 को अपने प्रथम (एकदिवसीय) मैच में (बांग्लादेश के खिलाफ) वह शुन्य पर आउट हो गए।
- उन्होंने विशाखापट्टनम में कट्टर प्रतिस्पर्धी पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया, जहां उन्होंने 123 गेंदों में 148 रन की पारी खेली।
- वह दो कारणों से लंबे बाल रखते थे, पहला वह जॉन अब्राहम के एक बड़े प्रशंसक थे, दूसरा यह की वह इसे भाग्यशाली समझते थे।
- 2006 में, वह एमटीवी के यूथ आइकन बने।
- यह सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने वर्ष 2007 में धोनी का नाम भारतीय कप्तान के लिए अनुशंसित किया था।
- उन्होंने लगातार दो साल, 2008 और 2009 के लिए (आईसीसी, ओडीआई) प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार जीता।
- वह पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कारों से भी सम्मानित किए गए हैं।
- वह और उनकी पत्नी साक्षी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन 2007 के सर्दियों में उनका प्रेम शरू हुआ जब वे युधिजित दत्ता (धोनी के प्रबंधक और मित्र) के माध्यम से कोलकाता में मिले। धोनी ने अपने प्रबंधक से उसका (साक्षी) फोन नंबर पूछा और बाद में जब उन्होंने उन्हें साक्षी को संदेश भेजा तो शरुआत में साक्षी को विश्वास नहीं हुआ और 2010 में एक साधारण समारोह में शादी कर ली।
- 2011 में, उन्हें भारतीय क्षेत्रीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया।
- 2012, 2013, 2014 में धोनी सर्वाधिक कर देने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में अवल रहै।
- वह जॉन अब्राहम के अच्छे मित्र है।
- उन्हें आधुनिक क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में गिना जाता है, और उन्होंने नौ बार छक्के के साथ एकदिवसीय मैच समाप्त किया हैं। और उनके द्वरा वर्ष 2011 आईसीसी विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मारा गया छक्का सबसे लोकप्रिय माना जाता हैं।
- धोनी ने हेलिकॉप्टर शॉट अपने बचपन के मित्र संतोष लाल से सीखा, जिसका जुलाई 2013 में निधन हो गया था।
- वर्ष 2012 में, वह फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व के सर्वाधिक कमाई करने वाले क्रिकेटर की सूची में धोनी का नाम तीसरे नंबर पर रखा गए इस सूची में मैनचेस्टर यूनाइटेड के वायने रूनी और विश्व के सबसे तेज़ धावक उसैन बोल्ट का नाम भी उनसे पीछे रहा।
- उन्होंने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबोर्न टेस्ट मैच के बाद अपनी टेस्ट सेवानिवृत्ति की घोषणा की ।
- वह रांची में एक होटल के मालिक है जिसे ‘माही रेसिडेन्सी’ कहा जाता है।
- उनका पसंदीदा गैर क्रिकेटर खिलाड़ी क्रिस्टिआनो रोनाल्डो और राफेल नडाल हैं।
- वह एक पशु प्रेमी है और उन्होंने दो पालतू कुत्ते पाले हैं, जिसमे से एक Labradog जिसका नाम जारा और दूसरा Alsatian जिसका नाम सैम है।
- वह एक बाइक प्रेमी हैं और सुपरस्पोर्ट विश्व चैंपियनशिप में ‘माही रेसिंग टीम इंडिया’ के सह-मालिक हैं।
- 2016 में, उन्होंने रिती ग्रुप के साथ एक फैशन ब्रांड ‘सेवन’ का शुभारंभ किया।
- यह अफवाह थी कि उन्होंने अपने बायोपिक एमएस (धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 2016) के निर्माताओं से 40 करोड़ रुपए लिए। इस फिल्म में उनका किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।

2 टिप्पणियाँ
It's Very helpful artical 👍🏻 , I also wrote artical on Dhirubhai Ambani
जवाब देंहटाएंIt's Very helpful artical 👍🏻 , I also wrote artical on Yogi Adityanath
जवाब देंहटाएं