Virat Kohli Biography in Hindi | विराट कोहली जीवनी

Virat Kohli Biography in Hindi | विराट कोहली जीवनी

विराट कोहली, जिनके बारे में कौन नहीं जानता। जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हैं। भारतीय किक्रेट टीम में सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी के बाद जिस खिलाड़ी ने भारतीय किक्रेट टीम को मजबूती दी है और अपनी धाक बनाई है। वो हैं विराट कोहली, जिसने किक्रेट में अपने शानदार प्रदर्शन से बच्चे-बच्चे के दिल में अपने लिए जगह बनाई है।उन्हें भारतीय क्रिकेट का बेक बोन कहा जाता है, क्योंकि वह दाएं हाथ से खेलने वाले अंतराष्ट्रीय किक्रेटर और सबसे प्रतिभाशाली और होनहार क्रिक्रेटरों में से एक है। वर्तमान में विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान होने के साथ-साथ सैकड़ों यूथ के स्टाइल आइकन भी है।

विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उसके पिता प्रेम कोहली एक अपराधिक वकील और माता सरोज कोहली एक गृहिणी हैं। उनका एक बड़ा भाई विकाश और एक बड़ी बहन भावना भी है। उनके परिवार के अनुसार जब विराट कोहली 3 साल के थे तभी उन्होंने क्रिकेट बैट को हाथ में ली थी, और अपने पिता को बोलिंग करने को कहा था।


 जीवन परिचय 

 वास्तविक   नाम     
विराट कोहली                                                                   
 उपनाम  चीकू, रन मशीन 
 व्यवसाय  क्रिकेटर 

व्यक्तिगत जीवन 

 जन्मतिथि    5 नवम्बर 1988                                                                                                  
 आयु (2019 के अनुसार )  31 वर्ष 
 जन्मस्थान  दिल्ली, भारत 
 राशि  वृच्क्षिक 
 पिता का नाम  स्वर्गीय प्रेम कोहली (वकील)
 माता का नाम  सरोज कोहली (गृहणी)
 भाई का नाम   विकास कोहली (ज्येष्ठ)
 बहन का नाम  भावना कोहली (ज्येष्ठ)
 पत्नी का नाम  अनुष्का शर्मा 
 राष्ट्रीयता  भारतीय 
 कोच / संरक्षक  राज कुमार शर्मा 
 धर्म  हिन्दू 

शारीरिक संरचना 

लम्बाई  5 फुट 9 इंच                                                                    
वजन/भार (लगभग)  72 KG
शारीरिक संरचना(लगभग)  छाती: 40 इंच, कमर: 30 इंच, Biceps: 14 इंच 
आँखों का रंग  गहरा भूरा 
बालों का रंग  काला 


शिक्षा 

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की प्रारंभिक शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से हुई थी। पढ़ाई-लिखाई में तो विराट एवरेज ही थे, लेकिन इनका सारा ध्यान हमेशा से क्रिकेट पर ही था। जिसके चलते विराट के पिता ने महज 9 साल की उम्र में क्रिकेट क्लब में दाखिला करा दिया था। ताकि विराट कोहली को क्रिकेट की बारीकियों के बारे में पता लगा सके।

शुरुआत से ही विराट का क्रिकेट पर ध्यान था। वहीं सिर्फ खेल में ही रूचि होने की वजह से इन्होंने महज 12वीं तक शिक्षा हासिल की और इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान लगाना शुरु किया। आपको बता दें कि इन्होंने राज कुमार शर्मा से दिल्ली क्रिकेट सीखा और सुमित डोंगरा नाम की एकडेमी में पहला मैच खेला।

विराट कोहली के पसंदीदा चीजें 

 पसंदीदा क्रिकेटर्स  बल्लेबाज- सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, डेविड वार्नर, जो रूट,   हर्षल गिब्स
 गेंदबाज - शेन वॉर्न
 पसंदीदा क्रिकेट
 ग्राउंड
 ओवल (ऑस्ट्रेलिया), एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)
 पसंदीदा क्रिकेट   कमेंटेटर हर्षा भोगले
 पसंदीदा व्यंजन सेलमन, सुशी, लैम्ब चॉप्स
 पसंदीदा अभिनेता  आमिर खान, जॉनी डेप, जूनियर रॉबर्ट डाउनी
 पसंदीदा अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज़, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, कैटरीना कैफ
 पसंदीदा फिल्में  बॉलीवुड -बॉर्डर, जो जीता वही सिकंदर, इश्क, 3 इडियट्स
 हॉलीवुड - रॉकी 4, आयरन मैन, साउथपा 
 पसंदीदा टीवी शो अमेरिकन- होमलैंड, नारकोस, ब्रेकिंग बैड
 पसंदीदा संगीतकार असर, एमिनेम
 पसंदीदा कार एस्टन मार्टिन
 पसंदीदा पुस्तक परमहंस योगानन्द योगी की आत्मकथा

विराट कोहली के रिकार्ड्स 

  • साल 2011 में वर्ल्ड कप में सेंचुरी बनाई है।
  • महज 22 साल में ODI में 100 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी है।
  • ODI क्रिक्रेट में 1000, 3000, 4000 और 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है।
  • ODI में 7500 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय क्रिकेटर है।
  •  भारतीय खिलाडियों में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाडी (वर्ष 2013 में जयपुर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में)
  • लगातार 25 वनडे (एकदिवसीय) मैचों में सबसे तेज रन बनाने वाले खिलाडी।
  • डॉन ब्रैडमैन और रिकी पोंटिंग के बाद तीसरे खिलाडी हैं जिन्होंने तिहरा शतक बनाया।
  • डॉन ब्रैडमैन, ग्रीम स्मिथ, और माइकल क्लार्क की तरह चार दोहरे शतकों का रिकॉर्ड बनाया।
  • पहले भारतीय कप्तान जिन्होंने एक वर्ष में नौ टेस्ट मैचों में जीत दर्ज़ की।
  • पहले भारतीय कप्तान जिन्होंने पाँच टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज़ की।
  • राहुल द्रविड़ के बाद विराट कोहली पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक वर्ष में टेस्ट मैचों में 1000 से भी अधिक रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ ने वर्ष 2011 में 1145 रन बनाए थे। 
  • टेस्ट मैच में सर्वाधिक 235 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान हैं।
  • पहले भारतीय टेस्ट कप्तान जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर दोहरे शतक बनाए।
  • आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन (आईपीएल 9 -116 गेंदों में 973 रन)
  • एक आईपीएल सीजन में चार शतक लगाए।

विराट कोहली को मिले हुए अवॉर्ड्स 


विराट कोहली ने आज सफलता के इस मुकाम तक पहुंचे हैं लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। वे कई विवादों में भी रह चुके हैं। वहीं किक्रेट में अपने योगदान के लिए विराट को कई अवार्ड्स से भी नवाजा गया जिनके बारे में नीचे लिखा गया है –

  • 2012- पीपुल चॉइस अवॉर्ड फॉर फेवरेट क्रिकेटर
  • 2012- आाईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड
  • 2013- अर्जुन अवॉर्ड फॉर क्रिकेट
  • 2017- सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द इयर
  • 2017- पदम श्री अवॉर्ड
  • 2018- सर गर्फिएल्ड सोबर्स ट्रॉफी से विराट को नवाजा गया।

विराट कोहली के कुछ रोचक जानकारियाँ 

  • तीन वर्ष की उम्र से ही विराट कोहली का रूझान क्रिकेट की तरफ हो गया था।
  • जब विराट की आयु 9 वर्ष की थी, तो उनके क्रिकेट कोच (राजकुमार शर्मा) उन्हें पश्चिम दिल्ली क्रिकेट अकादमी ले गए।
  • वर्ष 2003 में, कोच राजकुमार शर्मा ने आशीष नेहरा को अपनी अकादमी में आमंत्रित किया। जहाँ उन्होंने विराट कोहली को सम्मानित किया क्योंकि उनके द्वारा वर्ष 2002-2003 की पॉल उमरीगर ट्रॉफी में 34.40 की औसत से सर्वाधिक 172 रन बनाए गए थे। 
  • विराट का उपनाम ‘चीकू’ दिल्ली के कोच अजीत चौधरी ने रखा था।
  • उनका पसंदीदा विषय ‘इतिहास’ था, और वह ‘गणित’ से नफरत करते थे।
  • 2006 में, उनके पिता का मस्तिष्क की बीमारी से निधन हो गया था। उनके निधन के अगले ही दिन विराट को कर्नाटक के खिलाफ मैच खेलना था, जहाँ उन्होंने 90 रन की पारी खेली।
  • उनकी भविष्य के लिए कोई भी योजना नहीं थी कि अगर वह क्रिकेटर न बने तो वह क्या करेंगे ? परन्तु उनकी क्रिकेट के प्रति लगन और मेहनत ने उन्हें एक अच्छा क्रिकेटर बना दिया।
  • वह बहुत आक्रामक और भावनात्मक छवि के व्यक्ति हैं। वर्ष 2012 टी-20 विश्व कप के दौरान भारत जब सेमीफ़ाइनल के लिए जगह नहीं बना पाया था तो वह मैदान में ही रोने लगे थें।
  • उन्होंने 2012 में “आईसीसी (एकदिवसीय) वनडे”  प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार जीता।
  • वर्ष 2012 में, विराट कोहली का नाम दस बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय पुरुष पहनावे में अंकित हुआ।
  • उन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार (2013) और पद्म श्री पुरस्कार (2017) से नवाजा गया। 
  • वर्ष (2017) में, उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
  • वह स्विस टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग ‘यूएई रॉयल्स’ टीम के सह-मालिक भी हैं।
  • वह टैटू प्रेमी भी हैं और उनके टैटू की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनके बाएं कंधे पर सबसे पहले “ईश्वर की आँख” है जो शक्ति का प्रतीक है जो अज्ञात है। अपने बाएं कंधे पर दूसरा टैटू “जापानी सामुराई योद्धा” का है जो आत्म-अनुशासन और सम्मान, नैतिक व्यवहार के प्रति निष्ठा से जीवन जीने का प्रतीक है। अपने बाएं हाथ पर तीसरा टैटू मठ का है जो शांति और शक्ति के स्थान का प्रतीक है उनके बाएं बाजू पर जो चौथा टैटू है उसमें भगवान शिव कैलाश पर्वत पर ध्यान मुद्रा में है। उन्होंने अपने दाहिने कंधे पर पाँचवा टैटू “बिच्छु” बनवाया है जो उनकी राशि चिन्ह पर आधारित है। 
  • वह दिल्ली के मशहूर रेस्तरां “नूएवा” के मालिक हैं।
  • वह एक अच्छे क्रिकेटर के साथ एक अच्छे खिलाडी हैं।  वह अपने क्रिकेट कौशल और शारीरिक फिटनेस की वजह से कई लोगों के आदर्श हैं।

विराट कोहली ब्रांड एम्बेसडर लिस्ट | List of Brands That Virat Kohli Currently Endorses

  • पुमा (Puma)
  • वाल्वोलीन (Valvoline)
  • फिलिप्स इंडिया (Philips India)
  • रेमिट 2 इंडिया (Remit2India)
  • उबर इंडिया (Uber India)
  • विक्स इंडिया (Vicks india)
  • एमआरएफ टायर्स (MRF Tyres)
  • बूस्ट एनर्जी ड्रिंक (Boost Energy Drink)
  • अमेरिकन टूरिस्टर (American Tourister)
  • रायल चेलेंजर ऐल्कोहल (Royal Challenger)
  • मान्यवर ( Manyavar)
  • ऑडी इंडिया ( Audi India) cars
  • टीससोट (Tissot)
  • टू यम्म (Too Yumm)
  • मुवाआएकौटिक्स (MuveAcoustics)
  • रोगन (Wrogn)
  • सन फार्मा वोलीनी (Sun Pharma Volini)
  • कोलगेट (Colgate)
  • हीरो मोटोकोर्प (Hero Motocorp)
  • अमेज इन्वर्टर (Amaze Inverters and Batteries)
  • श्याम स्टील (Shyam Steel)
  • मोबाइल प्रीमियर लीग (Mobile Premier League)
  • गूगल डुओ ( Google Duo)
  • मींतरा (Myntra)
  • हिमालया (Himalaya)


एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ