Sachin Tendulkar Biography in Hindi | सचिन तेंदुलकर की जीवनी

SachinTendulkar Biography in Hindi | सचिन तेंदुलकर की जीवनी

sachin tendulkar biography in hindi

सचिन तेंदुलकर न सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के श्रेष्ठतम क्रिकेटरों में शुमार हैं। आज तक क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वे पहले प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उनके नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज है।

सचिन तेंदुलकर जी के प्रशंसकों की भारी संख्या न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी है। आइए जानते हैं क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर जी के जीवन और करियर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में-

 जीवन परिचय 

 वास्तविक नाम           सचिन रमेश तेंदुलकर                                                    
 उपनाम  मास्टर ब्लास्टर, क्रिकेट के भगवान, लिटिल मास्टर 
 व्यवसाय  पूर्व भारतीय क्रिकेटर  

व्यक्तिगत जीवन 

 जन्मतिथि  24 अप्रैल 1973 
 आयु (2019 के अनुसार ) 46 वर्ष
 जन्मस्थान  निर्मल नर्सिंग होम दादर, बॉम्बे (अब मुंबई ), महाराष्ट्र, भारत 
 राशि  वृषभ
 पिता का नाम  स्वर्गीय रमेश तेंदुलकर (उपन्यासकार)
 माता का नाम  रजनी तेंदुलकर (बीमा एजेंट)
 भाई का नाम  अजीत तेंदुलकर (बड़ा सौतेला भाई), नितिन तेंदुलकर (बड़ा सौतेला भाई) 
 बहन का नाम  सविताई तेंदुलकर (बड़ी सौतेली बहन ) 
 पत्नी का नाम  अंजली तेंदुलकर (बाल रोग विशेषज्ञ )
 बच्चे का नाम  अर्जुन तेंदुलकर ( बेटा ), सारा तेंदुलकर (बेटी )
 कोच/संरक्षक  रमाकांत आचरेकर 
 पता  19-ए, पेरी क्रॉस रोड, बांद्रा (पश्चिम), मुंबई
 शौक  इत्र, घड़ियां, सीडी का संग्रह करना और संगीत सुनना
 धर्म  हिन्दू 
 राष्ट्रीयता  भारतीय 

शारीरिक संरचना 

लम्बाई   5 फुट 5 इंच           
वजन/भार (लगभग)   62 किलोग्राम 
शारीरिक संरचना(लगभग)  छाती: 39 इंच, कमर: 30 इंच, Biceps: 12 इंच 
आँखों का रंग  गहरा भूरा 
बालों का रंग  काला 

सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से जुड़ी बातें 

 अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत         
 वनडे (एकदिवसीय)- 18 दिसंबर 1989 को गुर्जरवाला में पाकिस्तान के खिलाफ
 टेस्ट- 5 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ
टी-20- 1 दिसंबर 2006 को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
 जर्सी न०
 # 10 (भारत)
 # 10 (आईपीएल, मुंबई इंडियंस )
 डोमेस्टिक/स्टेट टीम मुंबई, मुंबई इंडियंस, यॉर्कशायर
 मैदान पर प्रकृति शांत
 किस टीम के खिलाफ 
खेलना पसंद करते हैं
 पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया
 पसंदीदा शॉट्स स्ट्रैट ड्राइव

सचिन तेंदुलकर की शिक्षा 

अपनी शुरुआती दिनों में सचिन तेंदुलकर जी पढ़ाई में काफी अच्छे नहीं थे। वे एक मध्यम श्रेणी के विद्यार्थी थे। इनकी शुरुआती शिक्षा बांद्रा की इंडयिन एजुकेशन सोसायटी की न्यू इंग्लिश स्कूल में हुई थी।

वहीं बाद में महान क्रिकेटर और प्रसिद्ध कोच रमाकांत आचरेकर जी ने सचिन तेंदुलकर जी की क्रिकेट खेल प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें दादर के ही शारदाश्रम विद्या मंदिर हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी, दरअसल इस स्कूल की क्रिकेट टीम काफी अच्छी है और इस स्कूल से कई प्रतिष्ठित और बड़े खिलाड़ी भी निकले हैं।

इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए सचिन तेंदुलकर जी मुंबई के खालसा कॉलेज चले गए और फिर इन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही रोक दिया और क्रिक्रेट के क्षेत्र में न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि दुनिया को अपने क्रिकेट खेलने के कौशल से हैरत में डाल दिया। उनकी विलक्षण और अद्भुत क्रिकेट खेल प्रतिभा के चलते ही आज उन्हें ”क्रिकेट के भगवान” की संज्ञा दी जाती है।

सचिन तेंदुलकर की पसंदीदा चीजें 

 पसंदीदा क्रिकेटर्स            
 बल्लेबाज- सुनील गावस्कर, सर विवियन एलेक्जेंडर रिचर्ड्स,
 गेंदबाज - वसीम अकरम, अनिल कुंबले, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैक्ग्रा, कर्टली एम्ब्रोस
 पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) और वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
 पसंदीदा व्यंजन बॉम्बे डक, झींगा करी, केकड़ा मसाला, कीमा पराठा, लस्सी, चिंग्री प्रोन्न्स, मटन बिरयानी, मटन करी, बैंगन भरता, सूशी (Sushi)
 पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन, आमिर खान, नाना पाटेकर
 पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दिक्षित
 पसंदीदा फिल्में
 बॉलीवुड- शोले
 हॉलीवुड - Coming To America
 पसंदीदा संगीतकार किशोर कुमार, सचिन देव बर्मन, बप्पी लाहिरी, डायर स्ट्रेट्स
 पसंदीदा गीत बप्पी लाहिरी द्वारा "याद आ रहा है तेरा प्यार"
 पसंदीदा रंग नीला
 पसंदीदा रेस्तरां बुखारा, मौर्या शेरेटन, दिल्ली
 पसंदीदा होटल पार्क रॉयल डार्लिंग, सिडनी
 पसंदीदा स्थल न्यूजीलैंड, मसूरी
 पसंदीदा खेल क्रिकेट, लॉन टेनिस, फॉर्मूला 1
 पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकेनरो और रोजर फेडरर
 पसंदीदा इत्र Comme des Garcons


सचिन तेंदुलकर के मुख्य रिकार्ड्स 

  • 1998 में उन्होंने 1,894 रन बनाए, जो कि एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा सबसे अधिक वनडे (एकदिवसीय) रन बनाने का रिकॉर्ड है।
  • टेस्ट मैचों में रनों की संख्या - 15,921
  •  एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में रनों की संख्या - 18,426
  •  सर्वाधिक टेस्ट मैचों की संख्या- 200
  •  सर्वाधिक वनडे (एकदिवसीय) अन्तर्राष्ट्रीय मैचों की संख्या - 463
  • एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी।
  • 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले एक मात्रा बल्लेबाज।
  •  टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा (51) शतक।
  • एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक (49) शतक।
  • एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक (96) अर्धशतक।
  •  विश्व कप के इतिहास में अधिकांश रन (2,278)।
  • सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने वाले क्रिकेटर (6 editions)।
  •  विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक शतक।
  • टेस्ट मैचों में सर्वाधिक अर्धशतक (68)
  • टेस्ट मैचों में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी (195 पारी - ब्रायन लारा (WI) और कुमार संगकारा (SL) के साथ)
  • विश्व कप के एक संस्करण(edition) में सर्वाधिक रन (2003 में 673 रन)
  • एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शतक (1998 में 9 )

सचिन तेंदुलकर को मिले हुए अवॉर्ड्स और सम्मान 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेन्दुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सचिन तेन्दुलकर जी ने क्रिक्रेट में न सिर्फ कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं, बल्कि कुछ नए रिकॉर्ड्स भी बनाएं हैं। जहां हॉफ सेंचुरी मारने में ही खिलाड़ियों के पसीने छूट जाते हैं, वहीं कई बार सचिन तेंदुलकर जी ने सेंचुरी और डबल सेंचुरी तक बनाई है एवं कई बार मेन ऑफ द मैच का भी खिताब जीता है।

उनकी अद्भुत क्रिक्रेट खेल प्रदर्शन के चलते उन्हें कई पुरस्कार और मैडल से भी नवाजा जा चुका है। यहीं नहीं भारत सरकार द्दारा भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें दिए गए सम्मान और पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • साल 2013 में देश के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जी को भारत सरकार द्धारा देश के सर्वोच्च नागकरिक पुरस्कार ”भारत रत्न” दिया गया था। इसी के साथ वे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले देश के सबसे कम उम्र के वे प्रथम खिलाड़ी बन गए थे।
  • साल 1999 में उन्हें पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • साल 1997 में भी मास्टर ब्लास्टर को उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए राजीवगांधी खेलरत्न पुरस्कार से नवाजा गया था। वे इस पुरस्कार को पाने वाले पहले क्रिकेटर हैं।
  • साल 2008 में मास्टर ब्लास्टर जी को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया था।
  • इसके अलावा सचिन तेंदुलकर जी को 1994 में अर्जुन पुरस्कार, 2001 में  महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, 2010 में एल जी पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड, 2011 में BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर समेत अन्य कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
यही नहीं उनकी अद्भुत खेल प्रतिभा को देखते हुए भारतीय पोस्टल सर्विस ने मास्टर ब्लास्टर  का एक डाक टिकट भी जारी किया था। वे महान समाजसेवी मदर टेरेसा के बाद दूसरे भारतीय थे, जिनके जीते जी डाक टिकट जारी किया गया।

सचिन तेन्दुलकर जी से जुड़ी कुछ रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य

  • अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने एवं लगातार 185 वन डे मैच खेलने के साथ विदेशी सरजमीं पर में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 8705 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं।
  • इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम 90 अलग-अलग मैदानों में खेलने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।
  • सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर जी ने मशहूर संगीतकार सचिन देव वर्मन के नाम पर उनका नाम सचिन रखा था।
  • वे भारतीय संसद में राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वे पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनकी लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में एक मोम की प्रतिमा स्थापित की गई है।
  • सचिन तेंदुलकर अपने लैफ्ट हैंड से लिखते है, जबकि गेंदबाजी और बल्लेबाजी वे अपने राइट हैंड से करते हैं।
  • सचिन तेंदुलकर को नींद में चलने और बोलने की अजीब बीमारी है।
  • सचिन तेंदुलकर गणेश चतुर्थी के पर्व को साल का सबसे अहम दिन मानते हैं।
  • साल 2003 में सचिन तेंदुलकर जी ने बॉलीवुड फिल्म ”स्टम्पड” में बेहतरीन अभिनय किया था।
  •  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ