Dinesh Karthik Biography,Height,Weight,Age in Hindi

Dinesh Karthik Biography, Height, Weight, Age in Hindi

Dinesh Karthik Biography,Height,Weight,Age in Hindi

जीवन परिचय 

वास्तविक नाम कृष्ण कुमार दिनेश कार्तिक     
उपनाम डीके  
व्यवसाय भारतीय क्रिकेटर ( दाये हाथ के बल्लेबाज और विकेट कीपर ) 

व्यक्तिगत जीवन 

जन्मतिथि 1 जून 1985    
आयु (2019 के अनुसार )34 वर्ष  
जन्मस्थान चेन्नई, तमिलनाडु, भारत  
राशि मिथुन राशि  
पिता का नाम कृष्ण कुमार  
माता का नाम पद्मा  
भाई का नाम  विनेश  
बहन का नाम कोई नहीं  
पत्नी का नाम पहली पत्नी:  निकिता वंजारा ( 2007-2012 )
दूसरी पत्नी:  दीपिका पल्लीकल 
बच्चे का नाम ज्ञात नहीं  
कोच/संरक्षक रोबिन सिंह  
पता चेन्नई, तमिलनाडु, भारत  
शौक सुडोकु खेलना, पढ़ना, तैरना, यात्रा करना  
धर्म हिन्दू  
राष्ट्रीयता भारतीय  

शारीरिक संरचना 

लम्बाई  5 फुट 7 इंच            
वजन/भार (लगभग) 65 KG 
शारीरिक संरचना(लगभग) छाती: 38 इंच, कमर: 30 इंच, बिसेप्स: 14 इंच   
आँखों का रंग काला  
बालों का रंग काला  

क्रिकेट से जुड़ी बातें 

अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत         
वनडे डेब्यू: 5 सितम्बर 2004 इंग्लैंड के खिलाफ ( लन्दन में )
टेस्ट डेब्यू: 3 नवम्बर 2004 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ( मुंबई में )
टी-20 डेब्यू: 1 दिसंबर 2006 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ( जोहान्सवर्ग में ) 
जर्सी न०
21 , 19 ( भारत ) 
डोमेस्टिक/स्टेट टीम                 अबाहानी लिमिटेड, अल्बर्ट टूटी पैट्रियट्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, साउथ जोन, तमिलनाडु
मैदान पर प्रकृतिशांत  
बल्लेबाजी शैली  राइट हैंडेड  
किस टीम के खिलाफ 
खेलना पसंद करते हैं
ज्ञात नहीं  
पसंदीदा शॉट्सज्ञात नहीं  

दिनेश कार्तिक की शिक्षा 

दिनेश कार्तिक का जन्म भारत के चेन्नई शहर में सन् 1985 में हुआ है और यहां के डोन बोस्को स्कूल और सेंट बेड्स एंग्लो हाई स्कूल से कार्तिक ने अपनी शुरुआती शिक्षा हासिल की थी। इसके अलावा कार्तिक ने कुवैत के एक स्कूल  इंडियन पब्लिक स्कूल, सलमानिया, कुवैत से भी अपनी पढ़ाई कर रखी है। वहीं कार्तिक ने किस कोर्स में अपनी डिग्री हासिल की हुई है, इसके बारे में अभी कई जानकारी नहीं है। 

दिनेश कार्तिक की पसंदीदा चीजें 

पसंदीदा क्रिकेटर  बल्लेबाज: सचिन तेंदुलकर, इयान बॉथम 
गेंदबाज: आर अश्विन    
पसंदीदा खेल  क्रिकेट, टेनिस  
पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी  रोजर फेडरर  
पसंदीदा व्यंजन  बटर चिकेन  
पसंदीदा अभिनेता  रजनीकांत, सूर्या, धनुष    
पसंदीदा अभिनेत्री  दीपिका पादुकोड़  
पसंदीदा संगीतकार  ए.आर.रहमान  

दिनेश कार्तिक का वेतन 

वनडे  7.5 लाख एक मैच का 
टेस्ट  15 लाख एक मैच का 
टी-20  6 लाख एक मैच का 

दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड्स और मिले हुए अवॉर्ड्स 

  • दिनेश कार्तिक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्हें 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए मिला। 
  • प्रारंभिक से बल्लेबाजी करते हुए नंबर 7 तक बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड है।

दिनेश कार्तिक से जुड़ी रोचक जानकारियाँ 

  • दिनेश का जन्म एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था उनके पिता चेन्नई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेलते थे।
  • अपने बचपन के दौरान वह और उनका परिवार कुवैत में रहता था जहां उन्होंने टीवी पर इंग्लिश काउंटी क्रिकेट मैचों को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
  • उन्हें पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह ने प्रशिक्षित किया था।
  • वर्ष 2004 में अपने एकदिवसीय मैच की शुरुआत में उन्होंने इंग्लैंड के माइकल वॉन का कैच छोड़ दिया था, लेकिन फिर बाद में उसे एवज में करने के लिए एक शानदार स्टंपिंग किया।
  • वर्ष 2014 के अंत तक उनके विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के खराब प्रदर्शन के कारण एमएस धोनी को उनकी जगह टीम में रखा गया था।
  • क्रिकेटर मुरली विजय की शादी दिनेश कार्तिक की पूर्व पत्नी निकिता से हुई है।
  • उनकी दूसरी पत्नी दीपिका पल्लीकल एक भारतीय स्क्वैश चैंपियन हैं।
  • वह भारत के लिए  19 नंबर की जर्सी पहनते हैं, जो कि राहुल द्रविड़ की जर्सी संख्या थी।
  • उनको स्पोर्ट्स कार बहुत पसंद हैं ।
  • वर्ष 2008 में चेन्नई मैराथन में उनकी मुलाकात दीपिका रेबेका पल्लीकल से हुई, दोनों के जिम ट्रेनर “शंकर बसु’ थे जो कि मावरिक जिम चेन्नई में ट्रेनिंग देते थे।
  • वह कई आईपीएल टीमों के लिए खेले हैं, जैसे कि- किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात लायंस, और कोलकाता नाइट राइडर्स।
  • वर्ष 2015 के अंत और 2016 के शुरूआती दौर में वह किसी परेशानी से गुजर रहे थे और अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को बेहतर करने के लिए बेताब थे। इसका जिक्र उन्होंने मुंबई के एक क्रिकेटर अभिषेक नायर के साथ साझा किया। नायर ने कार्तिक को उनके “हाउस ऑफ़ पेन” में शामिल होने का सुझाव दिया, यह मुंबई में नायर के निवास स्थान में एक छोटा सा कमरा था, जहां पर सुविधाओं की कमी थी, विशेषकर कार्तिक जैसे व्यक्ति के लिए जो कि ऐशो आराम में जीवन व्यतीत किया करता था। वहां पर, नायर और कार्तिक ने दोपहर के समय में विजुअलाइजेशन तकनीक, ध्यान और कठोर प्रशिक्षण की बल्लेबाजी की, जिसने ना केवल कार्तिक की बल्लेबाजी तकनीक को बदल दिया, बल्कि क्रिकेट क्षेत्र पर मजबूत वापसी करने के लिए उनकी मानसिक शक्ति को भी बढ़ाया।
  • वर्ष 2018 के आईपीएल 11 में उन्होंने पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गौतम गंभीर की जगह कप्तानी की।
  • उनके आईपीएल प्रदर्शन से प्रभावित होकर “डेनियल विटोरी” ने उन्हें उपहार स्वरूप मोटरबाइक दी।
  • उन्हें जानवरों से बहुत ज्यादा लगाव है और उन्होंने एक कुत्ता भी पाला हुआ है। 
  • 18 मार्च 2018 को, निधास टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत को अंतिम गेंद पर जीतने के लिए पांच रन चाहिए थे, और कार्तिक ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाते हुए भारत को एक यादगार जीत दिलाई।

इन्हे भी जाने:


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ